उत्तराखंड, चम्पावत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चम्पावत में जनपद स्तरीय उल्लास मेला का आयोजन किया गया। इसमें नवसाक्षरों को प्रमाण पत्र दिये गये। 
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने बतौर अध्यक्ष अपने सम्बोधन में कहा कि उल्लास कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा 15 या इससे अधिक उम्र के उन लोगों के लिए चलाया गया है जो किन्ही कारणों से भाषा और अंकिक ज्ञान प्राप्त नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि उल्लास का विस्तारित रूप Understanding of life long learning for all in Society है। इस अवसर
पर जी जी आई सी की छात्राओं द्वारा वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौन पोखरी की प्रधानाध्यापिका रेखा बोरा के द्वारा इस अवसर पर उल्लास से सम्बंधित स्टाल लगाया गया। इसमें नव साक्षरों से सम्बंधित भाषा और अंक ज्ञान पर आधारित गतिविधियों के चार्ट और सन्दर्भ साहित्य रखा गया था। रेखा बोरा ने उल्लास से संबंधित कौशलों जैसे वित्तीय, मतदान जागरूकता, कानूनी जागरूकता पर प्रकाश डाला। 
नव साक्षरों द्वारा भी साक्षरता गीत व अन्य गतिविधियों में भाग लिया गया। कल्याण समिति द्वारा भी उल्लास से सम्बंधित रोचक गतिविधियां कराई गई।कार्यक्रम में उप शिक्षा अधिकारी चम्पावत राधेश्याम खर्कवाल, जिला कोडिनेटर जसवंत पोखरिया, रमेश जोशी , बी आर सी हर विनोद पंत , जी जी आई सी की प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी फोनिया , बीना जोशी ने भी विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम का संचालन नागेन्द्र जोशी ने किया।
|
|
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चम्पावत में हुआ उल्लास मेले का आयोजन
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






