नैनीताल,जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नैनीताल में 2 दिवसीय आनंदम पाठ्यक्रम का अनुभवात्मक अधिगम प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से उच्च प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन कार्य करने वाले शिक्षक -शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का समन्वयन एवं संचालन डायट प्रवक्ता डॉ हेम चन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। मुख्य संदर्भदाता लभ्य फाउंडेशन के प्रणय कुमार ने आनंदम् पाठ्यक्रम के अंतर्गत ध्यान देने की प्रक्रिया, कहानी, गतिविधि एवं अभिव्यक्ति सत्र को संचालित करने की प्रक्रिया का प्रस्तुतीकरण किया।
प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा चारों प्रक्रियाओं पर पाठ योजना बनाई गई तथा प्रस्तुतीकरण किया गया। इस प्रशिक्षण में आनंदम पाठ्यचर्या से सम्बंधित पत्रिका आनंदिनी भाग-2 के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा परिचर्चा की गई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य डायट सुरेश चन्द्र आर्य ने प्रशिक्षण के अनुभवों को कक्षा कक्ष तक पहुंचाने एवं विद्यार्थियों कोअभिव्यक्ति का अवसर देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आनंदम बच्चों को पठन-पाठन से जोड़कर आनंददायक वातावरण का सृजन करने में अत्यंत सहायक है।
अन्त में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। 
कार्यक्रम में ललित प्रसाद तिवारी, डॉ० आरती जैन, डॉ० विमल किशोर, डॉ० सुमित पाण्डे, रेखा तिवारी, डॉ० संजय गुरुरानी, मनोज कुमार चौधरी, हरगोबिंद गुणवंत, विजय कुमार, कृष्ण चंद्र, कन्हैया प्रसाद, राकेश कुमार, उमेश चन्द्र, संगीता वर्मा, ज्योत्सना चंदोला, विनय कुमार पलड़िया, पान सिंह, सत्यम शर्मा, सीमा मर्तोलिया, उमा आर्या, माया कपिल, मंजुली देवी, मोहन चन्द्र पाण्डेय, दिनकर मिश्र आदि उपस्थित रहे।
|
|
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नैनीताल में आनंदम सम्बन्धी प्रशिक्षण सम्पन्न
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






