देहरादून,
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड द्वारा राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता का आयोजन परिषद सभागार में किया गया। । कार्यक्रम का उद्घाटन उपनिदेशक शैलेश श्रीवास्तव एवं जगदीश सजवाण द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उदघाटन सम्बोधन में उन्होंने बताया कि अबेकस के माध्यम से बच्चो में मानसिक गणना कौशल,संख्या समझ,आकलन, धैर्य और एकाग्रता तथा गणित विषय के प्रति रूचि विकास होता है। प्रतियोगिता में राज्य के समस्त जनपदो के 38 विद्यार्थियो द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम समन्वयक डा0 अवीश उनियाल द्वारा अवगत कराया गया कि अबेकस एक गणितीय टूल है जिसके माध्यम से बुनियादी स्तर की गणितीय संक्रिया जैसे जोड़ना, घटाना,गुणा एवं भाग आदि में बच्चे दक्ष हो सकते हैं। वर्ष 2018-19 से राज्य में यह कार्यक्रम गणित को मेकिंग मैथ इन्टेरस्टिंग थ्रू अबेकस कार्यक्रम के रूप में चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम से अब तक 4000 से अधिक विद्यालय लाभान्वित हो चुके हैं।
कार्यक्रम में बच्चो द्वारा अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रतियोगिता में छः विद्यार्थियो को राज्य अबेकस विजेता के रूप में सम्मानित किया गया जिसमें –
1-अक्षत गिरी कक्षा-6 भगवती मैमोरियल पब्लिक स्कूल श्रीनगर पौड़ी
2. रूद्रसिंह कक्षा-5, रा0आ0प्रा0वि0डुंग्री चमोली
3-ताजिम कक्षा-5, रा0 प्रा0वि0 नयागांव देहरादून
4-एकलव्य कक्षा-5, रा0प्रा0वि0 मंगल्या गांव यमकेश्वर पौड़ी
5- खुशी रमोला कक्षा-6, रा0आ0इ0का0 मनेरी उत्तरकाशी
6- विहान सिंह, कक्षा-5, रा0आ0प्रा0वि0 देवाल चमोली समिल्लित थे।
कार्यक्रम के समापन सत्र में निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण बन्दना गर्बयाल ने अबेकस को गणित विषय की बुनियादी स्तर पर मजबूती के लिए महत्वपूर्ण गतिविधि बताया।उनके द्वारा बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम का संचालन अबेकस कार्यक्रम के राज्य समन्वयक डाॅ अवनीश उनियाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में SCERT के प्रवक्ता सुनील भट्ट, गोपाल घुघत्याल, डा0 एस0पी0सेमल्टी, आशा नकोटी गंगा घुघत्याल, शालिनी गुप्ता रंजना जगवाण और हीरा नेगी और विभिन्न जनपदों के विद्यालयों के मैन्टर शिक्षक उपस्थित रहे।
|
|
राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता 2025 में छह विद्यार्थी हुए सम्मानित
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






