अल्मोड़ा,
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय – बासोट , क्षेत्र – भिकियासैंण में सपनों की उड़ान की विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
सपनों की उड़ान प्रतियोगिता के संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयाशंकर गिरी द्वारा विस्तार से अभिभावकों व बच्चों को जानकारी दी गई । सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़ में नीमा प्रथम व सरिता देवी द्वितीय नीबू दौड़ प्रतियोगिता में सरिता देवी प्रथम व अनीता देवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों के लोकगीत व लोकनृत्य में कामना, हर्षिता,खुशी, निशा ने पहला स्थान प्राप्त किया। नाटक प्रतियोगिता में जानवी,कामना, अमित, भगीरथ,दीपिका,प्रिन्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कृपाल सिंह शीला, बलवीर सिंह, निकिता, गीता उप्रेती द्वारा प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराने में सक्रिय सहयोग दिया गया । इस अवसर पर कमला देवी, पूजा देवी,दीपा नेगी,सविता देवी, पुष्पा देवी, ज्योति देवी आदि अभिभावक उपस्थित थे। सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में सभी प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त अभिभावकों व बच्चों को मंचस्थ अतिथियों द्वारा मेडल व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्तराखंड के विविध कुमाउनी, गढ़वाली लोकगीतों की सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
|
|
सपनो की उड़ान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






