अल्मोड़ा,सपोर्ट टू प्री प्राइमरी को- लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सात दिवसीय प्रशिक्षण के पंचम दिवस पर आंगनबाड़ी केन्द्र- जैनल में चंपा चौधरी (ग्रुप लीडर) व आंगनबाड़ी भिकियासैंण के तीन केन्द्रों में सुपरवाइजर व एम.टी.कविता विष्ट व आंगनवाड़ी केन्द्र – बासोट में सन्दर्भदाता प्रशिक्षण कृपाल सिंह शीला के मार्गनिर्देशन में शैक्षिक भ्रमण किया गया। सभी आंगनबाड़ी बच्चों ने अपना परिचय देने के साथ बालगीत सुनाये। सभी प्रशिक्षणार्थियों ने बच्चों से विभिन्न खेल गतिविधियाँ कराई । प्रशिक्षण के छटवें दिवस पर प्रार्थना सभा के उपरान्त एम.टी कविता विष्ट द्वारा सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) पर संवाद के साथ इसकी वर्तमान बदलते शैक्षिक परिदृश्य में आवश्यकता पर अपनी बात रखी गई ।
द्वितीय सत्र में सन्दर्भदाता कृपाल सिंह शीला द्वारा खेल खिलौने अधिगम सामग्री का निर्माण, अनुपयोगी व निष्प्रयोजन वस्तुओं से खेल खिलौना निर्माण के तहत कठपुतली निर्माण व खाद्य पदार्थों के रैपर्सों के माध्यम से “सीखना कुछ एसे भी” (लर्न समथिंग लाइक दिस) शीर्षक के तहत शिक्षण सहायक सामग्री (टीएलएम) निर्माण किया गया। इसे एक हैंगिंग व फोल्डिंग बोर्ड के माध्यम से इन रैपर्सों में लिखे हिंदी व अंग्रेजी के शब्दों के साथ रंगों का ज्ञान दिये जाने हेतु हैंगिंग/फोल्डिंग बोर्ड का निर्माण किया गया व आंगनबाड़ी केन्द्र – भिकियासैंण की एक बाल पत्रिका “चुलबुली” का विमोचन आंगनबाड़ी सुपरवाइजर / एम.टी. कविता विष्ट व प्रशिक्षणार्थियों द्वारा किया गया। इस हैगिंग व फोल्डिंग बाल पत्रिका “चुलबुली” में बाल प्रार्थना, बालगीत, क्रीड़ा गीत,शिशु गीत, लोरी, आ्ण,आशीर्वचन, भावगीत,गिनती व स्वरों के ज्ञान संबंधित गीत सम्मिलित हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सातदिवसीय बालवाटिका प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी – भिकियासैंण डॉ. रवि मेहता ब्लाक समन्वयक – भिकियासैंण, टीका सिंह डंगवाल व आनंद सिंह नेगी, कार्यालय सहायक कैलाश चन्द्र व बालम सिंह रावत द्वारा प्रशिक्षण को सफल बनाने में सहयोग दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी प्रशिक्षणार्थियों से दोतरफा संवाद करते हुए बीच – बीच में विभिन्न बालगीत व भावगीत का अभ्यास भी कराया गया। इस प्रशिक्षण में पूरे विकासखंड से 30 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा प्रशिक्षण लिया जा रहा है। प्रशिक्षण में भावना उप्रेती, पूजा बिष्ट , पुष्पा देवी, कविता बिष्ट, ललिता डंगवाल, चम्पा तिवारी, चम्पा चौधरी, नीमा देवी, हेमा देवी, सुनीता देवी, गीता पपनै, कलावती देवी, तनुजा देवी, चम्पा देवी, तुलसी देवी, पुष्पा देवी, रेखा पाण्डे, पार्वती देवी, प्रेमलता पाण्डेय, कविता बिष्ट, सुनीता, धना देवी, पार्वती देवी, तुलसी नेगी, गीता पपनै, माया देवी,गीता देवी, जानकी देवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
|
|
बी. आर. सी भिकियासेण में बालवाटिका प्रशिक्षण जारी
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






