देहरादून | एस0सी0ई0आर0टी0 उत्तराखण्ड द्वारा ‘उल्लास‘ नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत देश की एस0सी0ई0आर0टी एवं एस0एल0एम0ए0 के निदेशकों का राष्ट्रीय सम्मेलन एस0सी0ई0आर0टी0 उत्तराखण्ड सभागार में दिनांक 18 एवं 19 फरवरी 2025 को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के राज्य समन्वयक डॉ हरेन्द्र सिंह अधिकारी ने न्यूज ओसियन को बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य 15 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले उन सभी के लिए पढ़ने-लिखने के अवसर प्रदान करना है जो किन्हीं कारणो से साक्षरता और संख्या ज्ञान प्राप्त नहीं कर पाए हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन 18 फरवरी को प्रातः 10 बजे प्रारंभ होना है। उद्घाटन सत्र में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि और रविनाथ रामन सचिव शिक्षा विशिष्ट अतिथि होंगे |
|
|






