राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखण्ड चलाएगा अभिन्यास कार्यक्रम

विज्ञान और गणित विषय से सम्बंधित गतिविधियों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड द्वारा अभिन्यास कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम परिषद सभागार में 14 फरवरी से 17 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में हर जिले के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक शिक्षण करने वाले तीन शिक्षक, एक डायट विज्ञान सन्दर्भ व्यक्ति और एक जिला समन्वयक भाग लेंगे। राज्य समन्वयक देवराज सिंह राणा ने न्यूज ओसियन को बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, विज्ञान सेमिनार, विज्ञान ड्रामा, इंस्पायर अवार्ड एवं राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह के आयोजन के सम्बन्ध में जानकारी दी जाएगी और मॉडल के माध्यम से शिक्षण -अधिगम प्रक्रिया संचालित करने के लिए जागरूक किया जाएगा। -रिपोर्ट डॉ. उमेश चमोला

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें