हास्य कलाकार घन्ना भाई घनानंद के निधन से कला प्रेमियों में शोक की लहर

आज मंगलवार का दिन उत्तराखंड के कला प्रेमियों के लिए अच्छा नहीं रहा। आज उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घन्ना भाई घनानंद के निधन की खबर से उनके प्रशंसक दुःखी हैं।  घनानंद का जन्म 1953 में पौड़ी जिले के गंगोड़ गाँव में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत रामलीला में नाटक से की थी।  उन्होंने कई गढ़वाली फिल्मों में स्वाभाविक हास्य अभिनय से दर्शकों की वाहवाही बटोरी थी। उनकी प्रमुख फिल्मों में घरजवै, चक्रवाल, बेटी ब्वारी, सतमंगल्या आदि हैं।इसके अलावा कई गढ़वाली अल्बमों में भी उनके अभिनय को सराया गया। रेडियो और दूरदर्शन के कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने अपने अभिनय की छाप छोड़ी थी। न्यूज ओसियन इस महान कलाकार को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए अपनी भावनाएँ व्यक्त करता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें