एस. सी. ई. आर. टी. उत्तराखंड ने बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए जारी की हेल्पलाइन

देहरादून।
राज्य के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को परीक्षा के समय मानसिक रूप से सशक्त बनाने और तनावमुक्त रखने के उद्देश्य से, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखंड ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18008893718 जारी किया है। यह हेल्पलाइन परीक्षा संबंधी तनाव, चिंता और मानसिक दबाव का सामना कर रहे बच्चों को परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए स्थापित की गई है। विद्यार्थी उक्त हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर विशेषज्ञ से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। एस. सी. ई. आर. टी. के अपर निदेशक प्रदीप रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि
यह हेल्पलाइन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे के दौरान सक्रिय रहेगी (सार्वजानिक अवकाश को छोड़कर), जिसमें एस.सी.ई.आर.टी के विशेषज्ञ विद्यार्थियों को निःशुल्क सहायता प्रदान करेंगे। इस पहल का उद्देश्य छात्र -छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने, परीक्षा की तैयारी में सुधार लाने और तनाव प्रबंधन की प्रभावी रणनीतियाँ सिखाने में मदद करना है। उन्होंने
सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और परीक्षा के दौरान विद्यार्थियो के तनाव को कम करने के लिए इस पहल का प्रचार – प्रसार करें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें