नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल। राजकीय इंटर कॉलेज भैंस्यारौ नरेन्द्र नगर की कक्षा 11की छात्रा दृष्टि भंडारी ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रदेश स्तरीय मैरिट में तीसरा और निकिता भंडारी कक्षा 11 ने ब्लॉक स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इन दोनों बच्चों को शांति कुंज हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में पुरुस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इन बालिकाओं की इस उपलब्धि पर राजकीय इंटर कॉलेज भैंस्यारों के सभी शिक्षकों ने
दोनों छात्राओं को विद्यालय स्तर पर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके परिश्रम की सराहना की। सुधा कांत गैरोला, डॉक्टर एस सुशील कुकरेती, डॉक्टर बुद्धि प्रसाद भट्ट,नरेंद्र कुमार, कविता नाकोटी, इंदु बहुगुणा,पारुल, शशि तिवारी,सुनीता बुटोला चंद्रशेखर सकलानी, मनीष शर्मा, अजीत सिंह, दिनेश चमोली, पवन नौटियाल सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने दोनों बालिकाओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनायें दी हैं।
|
|
दृष्टि और निकिता की उपलब्धि पर राजकीय इंटर कॉलेज भैंस्यारो में हर्ष जताया गया
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






