जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक टिहरी ने किया विद्यालय का निरीक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक टिहरी बी. पी. सिंह द्वारा क्लस्टर विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज भैंस्यारौ के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया। क्लस्टर विद्यालय के 90% भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें दो प्रयोगशाला कक्ष एवं एक अतिरिक्त कक्ष का नव निर्माण कार्य चल रहा है तथा विद्यालय के पुराने भवन के समस्त कक्षा कक्षों की मरम्मत का कार्य पूर्ण हो गया है। भवन के निरीक्षण के साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षकों को आगामी बोर्ड परीक्षा हेतु निर्देश दिए गए। उनके द्वारा शिक्षकों को बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10 एवं 12 के छात्रों को विगत वर्षों के बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों को तथा मॉडल प्रश्न पत्रों को हल करने के निर्देश दिए गए । इसके साथ ही छात्र/ शिक्षक उपस्थिति शिक्षक डायरी एवं परीक्षा फल का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल, जितेंद्र पवार सुधाकान्त गैरोला, सुशीलकुकरेती, डॉ.बुद्धि प्रसाद भट्ट, चंद्रदेव नौटियाल, नरेंद्र कुमार चरण सिंह राणा मनीष शर्मा इंदू बहुगुणा,शशि तिवारी पारुल सुनीता, कविता नकोटी अजीत सिंह और दिनेश चमोली मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें