जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, अल्मोड़ा के प्राचार्य गोपाल सिंह गैड़ा की अधिवर्षता आयु पूर्ण होने के फलस्वरूप सेवानिवृत्त होने के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ,अल्मोड़ा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । संस्थान के सभी अकादमिक एवं गैर अकादमिक अभिकर्मियों और डी.एल.एड प्रशिक्षकों ने गोपाल सिंह गैड़ा को कार्यकुशल, मिलनसार और विनम्र व्यक्तित्व का धनी बताया। उन्होंने कहा कि श्री गैड़ा द्वारा देश के विभिन्न संस्थानों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर उनके नवाचार को राज्य व जनपद स्तर पर कार्यान्वित करने का प्रयास किया गया ।श्री गैड़ा ने डायट स्तर पर क्रियात्मक शोध पुस्तिका,मूल्य आधारित शिक्षा , कुमाउनी लोकगीत आदि पत्रिकाओं का प्रकाशन किया तथा हैप्पीनैस कार्यक्रम सामुदायिक शिक्षा आदि कार्यक्रमों का संचालन किया। वे शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित नव भारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास के राज्य स्तरीय सन्दर्भदाता भी रहे।वक्ताओं द्वारा श्री गैड़ा द्वारा संस्थान में किये गये कार्यो की प्रशंसा की गई
।गोपाल सिंह गैड़ा ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए उनके द्वारा संस्थान में किये गये रचनात्मक कार्यों का वर्णन किया।
कार्यक्रम में आभा गैड़ा,ललित पाण्डे,डायट लोहाघाट के प्रवक्ता शिवराज सिंह
तड़ागी, कुन्दन सिंह धींगा, ममता धींगा, बसन्ती गैड़ा,अमेरिकन इण्डियन फाउंडेशन संस्था के प्रमुख रमाकांत शर्मा सहित संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोविंद सिंह रावत, ललित मोहन पाण्डे,डॉ.प्रकाश पंत,महेंद्र सिंह भंडारी ,रमेश सिंह रावत,डॉ. दीपा जलाल, डॉ. सरिता पाण्डे, डॉ हेमलता धामी, प्रकाश चंद्र आर्या, डॉ.कमलेश सिराडी ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. भुवन चंद्र पाण्डे ने किया।कार्यक्रम में उमेश चंद्र मिश्र, खिमुली देवड़ी, ललित मोहन लोहनी, मीना कैड़ा, किशन सिंह भंडारी, रेखा आर्या, नरेंद्र कुमार, सुरेश प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
|
|
डायट अल्मोड़ा के प्राचार्य गोपाल सिंह गैड़ा को दी गई विदाई
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






