ब्लॉक संसाधन केंद्र कोटली में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की कार्यशाला हुई संपन्न

कोटली,भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयी शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की पांच दिवसीय कार्यशाला आज संपन्न हो गयी!
विकास खण्ड पाबो के ब्लाक संसाधन केंद्र कोटली में आयोजित इस कार्यशाला का प्रारम्भ राइका जगतेश्वर के प्रधानाचार्य एवं मुख्य संदर्भदाता नरेन्द्र सिंह नेगी, बी आर सी पाबो के ब्लाक समन्वयक नरेन्द्र पुंडीर राइका चिपलघाट के पूर्व प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नयाल एवं राइका चम्पेश्वर की प्रवक्ता अर्चना नेगी के द्वारा किया गया!
कार्यशाला के मुख्य संदर्भदाता नरेन्द्र सिंह नेगी ने पांच दिवसीय कार्यशाला के उद्देश्यों आवश्यकता एवं महत्व के साथ ही उसकी विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की!
कार्यशाला में 10 से 19 आयु वर्ग के किशोर एवं किशोरियों के शारीरिक, मानसिक भावनात्मक और संवेगात्मक विकास से सम्बंधित 11 माड्यूलों पर चर्चा की गई। ये मॉड्यूल थे -स्वस्थ बढ़ना, भावनात्मक कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य, पारस्परिक सम्बंध, मूल्य एवं जिम्मेदार नागरिक, लैंगिक समानता, पोषण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता,मादक पदार्थ के दुरुपयोग की रोकथाम एवं प्रबंधन, स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना,प्रजनन स्वास्थ्य एवं एच० आई० वी० की रोकथाम, हिंसा एवं चोट के खिलाफ सुरक्षा तथा इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देना। इन माड्यूलों को केस स्टडी, चार्ट, माडल, आडियो,वीडियो एवं स्लाइड्स के माध्यम प्रस्तुत किया गया! कार्यशाला में संदर्भदाता आलोक जुयाल के साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी पाबो अमित चौहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबो के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के फिजीशियन डा० संजय उनियाल, फार्मासिस्ट रेखा रावत, ए०एन०एम० अनीता कण्डारी, पुलिस उपनिरीक्षक श्री नवीन पुरोहित, बारू दत्त शर्मा, मनोज कुमार ने भी विभिन्न माड्यूलों पर संदर्भदाता के रूप में अपने संबोधन से प्रशिक्षण को रोचक एवं तथ्यपरक तो बनाया ही साथ ही किशोर आयु वर्ग के कल्याण हेतु विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी भी कार्यशाला में दी।
कार्यशाला के अंतिम दिवस प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पांच दिवसीय कार्यशाला के अपने अनुभव बताने के साथ ही प्रशिक्षण से सम्बंधित फीडबैक भी दिया गया। कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों ने यह भी संकल्प लिया कि किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से न केवल किशोरों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा अपितु उनका सही मार्गदर्शन कर उनके भविष्य को भी उज्ज्वल बनाया जायेगा ! अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी थैलीसैंण विवेक पंवार और खण्ड शिक्षा अधिकारी पाबो अमित चौहान ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित किया तथा प्रतिभाग प्रमाण पत्र प्रदान किये।

कार्यशाला में विकास खण्ड पाबो के 19 माध्यमिक विद्यालयों के 40 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें