सतपुली, पौड़ी गढ़वाल. आदर्श इंटर कालेज सतपुली में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार तथा समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत गणित – विज्ञान क्विज, विज्ञान ड्रामा एवं मॉडल संयोजन (प्रारंभिक एवं माध्यमिक) की जिलास्तरीय प्रतियोगिताऐं संपन्न हुई। इन प्रतियोगिताओं में प्रारंभिक तथा माध्यमिक की 15 विकासखंडों की टीमों ने भाग लिया । गणित – विज्ञान क्विज प्रारम्भिक में विकास क्षेत्र नैनीडांडा से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्याखांद के प्रधानाध्यापक गबर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आई टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस टीम में अक्षित रावत, अंशु रावत और पीयूष कंडारी थे। यह प्रतियोगिता छः राउण्ड में संपन्न हुई । गबर सिंह बिष्ट ने बताया कि पिछले वर्ष भी उनकी विद्यालय की टीम ने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया था । उनकी टीम के छह बच्चों में से 5 ने डॉ शिवानन्द नौटियाल छात्रवृत्ति,NMMSS राष्ट्रीय छात्रवृत्ति तथा श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति में भी सफलता प्राप्त की है। इस विद्यालय से इसी वर्ष कक्षा 6 में अध्ययनरत 6 शिक्षार्थियों ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में सफलता प्राप्त की। श्री बिष्ट ने बताया कि हर वर्ष उनके विद्यालय से शिक्षार्थी छात्रवृत्ति की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर रहे है। इन्ही सफलताओं के आधार पर उन्हें वर्ष 2019 में राज्यपाल पुरस्कार तथा 2021 में राज्य शैलेश मटियानी शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
|
|






