भारत ज्ञान विज्ञान समिति अल्मोड़ा के तत्वावधान में राष्ट्रीय गणित दिवस राजकीय इंटर कॉलेज – जसकोट (लमगड़ा) में आयोजित किया गया । मंचस्थ अतिथियों में भारत ज्ञान विज्ञान समिति उत्तराखण्ड की उपाध्यक्ष/जिला अध्यक्ष डॉ. विजया ढौडियाल, राज्य सचिव नीरज पंत तथा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राम कैलाश थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में नीरज पंत द्वारा बच्चों को भारत ज्ञान विज्ञान समिति के कार्यों से परिचित कराया गया । इसके बाद नीरज पंत और कृपाल सिंह शीला ने भारत ज्ञान विज्ञान समिति का थीम साँग ‘ज्ञान का दिया जलाने,चल पड़ा है काफिला’ सभी बच्चों के साथ मिलकर गाया। इसके उपरांत महान भारतीय गणित श्रीनिवास रामानुजन के गणित में योगदान पर भाषण प्रतियोगिता करायी गयी। इसमें पाँच बच्चों ने प्रतिभाग किया।
दीपिका बिष्ट कक्षा 12 ने पहला,ललिता बिष्ट कक्षा 11 ने दूसरा और मानसी कक्षा 9 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता के बाद गणित प्रश्नोत्तरी आयोजित की गयी जिसमें 78 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
गणित प्रश्नोत्तरी में कोमल मेर कक्षा 12 व अभिषेक बिष्ट कक्षा 10 ने प्रथम,पूजा कार्की कक्षा 11 व दीपिका बिष्ट कक्षा 12 ने द्वितीय स्थान व गौरव बिष्ट कक्षा 10 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भारत ज्ञान विज्ञान समिति की जिलाध्यक्ष डॉ. विजया ढौंडियाल द्वारा महिला समता महिला अधिकार तथा महिला स्वास्थ्य पर चर्चा- परिचर्चा की गयी। समापन सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। समापनसत्र में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राम कैलाश द्वारा बच्चों को संबोधित करने के साथ सभी मंचस्थ अतिथियों व प्रतिभागी बच्चों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया। समापन सत्र की अध्यक्षता डॉ. विजया ढौडियाल तथा संचालन कृपाल सिंह ने किया ।
|
|
भारत ज्ञान विज्ञान समिति अल्मोड़ा के तत्वावधान में आयोजित हुए कार्यक्रम
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






