भारत ज्ञान विज्ञान समिति के 35 गौरवशाली वर्षों के योगदान को याद करते हुए पूरे देश में 35 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी। भारत ज्ञान विज्ञान समिति जिला इकाई अल्मोड़ा के तत्वावधान में जिले की ब्लॉक
इकाइयों द्वारा महान भारतीय गणितज्ञ के जन्मदिन को राष्ट्रीय गणित दिवस के रुप में मनाया गया। इसी क्रम में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट क्षेत्र भिकियासैंण(अल्मोड़ा) में बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस पर गणित की व्यावहारिक जीवन में उपयोगिता विषय पर भाषण प्रतियोगिता व गणित के मॉडलों का प्रस्तुतीकरण मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों के सम्मुख किया गया। मंचस्थ मुख्य अतिथि नन्दकिशोर उप्रेती ने गणित की हमारे जीवन में उपयोगिता पर अपनी बात रखी। राष्ट्रीय गणित दिवस पर राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासोट, आर.सी.एम.पब्लिक स्कूल बासोट के प्रतिभागी बच्चों ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से निर्मला बुधानी प्रथम, रागिनी कड़ाकोटी द्वितीय और मंयक बेलवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग से भाषण प्रतियोगिता में जानवी डंगवाल ने प्रथम, कार्तिक नेगी और दीपान्शु चौनाल ने द्वितीय व भगीरथ प्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित मॉडल प्रतियोगिता में पारुल रावत, दीपक देशवाल, प्रिन्स नेगी हर्षिता, तनु और विकेक ओलिया ने प्रतिभाग किया। मंचस्थ अतिथियों में के.आर.धौलाखंडी,राधेराम,गीता देवी रीना देवी, देवन्ती देवी , पूजा देवी और रामदत्त उप्रेती रहे। राष्ट्रीय गणित दिवस 28 दिसंबर, 2024 के अवसर पर कार्यक्रम संयोजक कृपाल सिंह शीला ने सभी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों व प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सामुदायिक शिक्षिका गीता उप्रेती सविता देवी मीना देवी आदि उपस्थित थे। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर ही शाम को आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त उमेश चन्द्र पांडेय प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज – स्यालीधार (अल्मोड़ा) व मुख्य संदर्भदाता के रुप में श्री एल एम पाण्डे वरिष्ठ प्रवक्ता गणित डायट-अल्मोड़ा रहे।मुख्य वक्ता के रुप में शिवदत्त बेलवाल सहायक अध्यापक गणित/ विज्ञान राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय वल्मरा (स्याल्दे) और सुरेश देवतुल्य सहायक अध्यापक गणित/विज्ञान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय – डांग (चौखुटिया) द्वारा महान भारतीय गणितज्ञ रामानुजन के योगदान को याद कृते हुए गणित की व्यावहारिक जीवन में उपयोगिता/ जीवन के अन्य संदर्भों में गणित हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी है? विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इस ऑनलाइन कार्यशाला में 45 से अधिक बच्चों व शिक्षकों द्वारा प्रतिभागिता की गयी। इस अवसर पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति उत्तराखंड के महासचिव श्री कमलेश खंतवाल व उपाध्यक्ष / जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा डॉ. विजया ढौडियाल ने भी बच्चों को गणित विषय की उपयोगिता के संबंध में महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की । राष्ट्रीय गणित दिवस पर आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला में डॉ. अशोक कुमार नेगी वरिष्ठ व्याख्याता डायट खंड़वा (मध्यप्रदेश),मनोज कुमार गुप्ता जनार्दन उप्रेती, डॉ. विनीता खाती, शोभा जुड़े रहे । ऑनलाइन कार्यशाला के संयोजक व भारत ज्ञान विज्ञान समिति जिला अल्मोड़ा के सचिव कृपाल सिंह शीला ने राष्ट्रीय गणित दिवस ऑनलाइन कार्यशाला में जुड़े मुख्य अतिथि, मुख्य संदर्भदाता, मुख्य वक्ता, सभी शिक्षकों सभी अभिभावकों व सभी प्रतिभागी बच्चों का राष्ट्रीय गणित दिवस मनाये जाने के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
|
|
राष्ट्रीय गणित दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






