उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 18 दिसंबर, 2024 को देहरादून में बाल अधिकार व सुरक्षा पर राज्य स्तरीय “संवेदीकरण एवं जागरुकता कार्यशाला” का आयोजन किया जाना है। इस कार्यशाला में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय – बासोट, क्षेत्र – भिकियासैंण (अल्मोड़ा) की कक्षा पाँच की छात्रा जानवी डंगवाल को उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान दिया जाएगा। जानवी को यह सम्मान समाज सेवा, पर्यावरण, बहादुरी, खेल, नृत्य और विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया जाएगा। यह सम्मान मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी और रेखा आर्या मंत्री महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के हाथों जानवी को दिया जाएगा। जानवी को “उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान” मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. रवि मेहता , मार्गदर्शक शिक्षक के रुप में कृपाल सिंह शीला, विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी.एस.गिरी, शिक्षक बलवीर सिंह, बीआरसी टीका सिंह डंगवाल, विद्यालय के संरक्षक शिक्षाविद् नन्दकिशोर उप्रेती, नीरज लोहनी,श्री बालम सिंह नेगी , परवेज, संदीप कुमार , रामदत्त उप्रेती,सामुदायिक शिक्षिका गीता उप्रेती, ऑगनबाड़ी कार्यकत्री देवन्ती देवी, सन्तोषी देवी, भोजनमाता पुष्पा देवी, ज्योति देवी के साथ – साथ जानवी के माता – पिता व क्षेत्रवासियों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है। जानवी ने को इस सम्मान का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को दिया है।
|
|






