आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ हल्द्वानी में मेगा अपार दिवस मनाया गया

आदर्श राजकीय इण्टर कॉलेज लामाचौड़, हल्द्वानी में मेगा अपार दिवस समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। दो दिवसीय यह कार्यक्रम उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा के आदेशानुसार 9 और 10 दिसम्बर को व्यापक रूप से मनाया गया।

कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में प्रधानाचार्य कौस्तुभानन्द लोहनी ने अपार आईडी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बच्चों के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। यह उन्हें शिक्षा और रोजगार के अवसरों तक पहुंचने में सहायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अतिथियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अपार आईडी के लाभों और इसके प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई।

डॉ घनश्याम भट्ट ने कहा कि अपार आईडी हमारे देश की शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

डॉ सुधा पालीवाल ने कहा कि अपार आईडी छात्रों को अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को पहचानने में मदद करेगी।

कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य कौस्तुभानन्द लोहनी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें