एस. सी. ई. आर. टी. उत्तराखंड के तत्वावधान में शोध लेखन कार्यशाला हुई सम्पन्न

आज राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एस. सी. ई. आर. टी.) उत्तराखंड देहरादून में डायट एवं एस.सी.ई.आर.टी के संकाय सदस्यों को शोध पत्र लेखन के कौशल एवं तकनीकी बारीकियों को सिखाने के उद्देश्य पर आयोजित कार्यशाला का समापन हो गया। यह कार्यशाला 05 दिसम्बर 2024 से शुरू हुई थी।
कार्यशाला के समापन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि निदेशक, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखण्ड बंदना गर्बयाल ने कहा कि यह कार्यशाला न केवल डायट एवं एस.सी.ई.आर.टी के संकाय सदस्यों को शोध पत्र लेखन के महत्वपूर्ण कौशल और तकनीकी बारीकियों एवं नवीन प्रवृत्तियों से अवगत कराने एवं उन्हें सिखाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी बल्कि शैक्षिक कार्यक्रमों की गुणवत्ता को परखने, उनके मूल्यांकन एवं सुधार की दिशा में उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सीखे गये कौशलों एवं तकनीकियों का संस्थान एवं विद्यालय स्तर पर आवश्यक रूप से साझा किया जाए।
परिषद के संयुक्त निदेशक प्रदीप रावत ने कहा कि -शोध पेपर लेखन के सीखे गये कौशलों एवं तकनीकियों का लाभ आवश्यक रूप से शिक्षार्थियों तक पहुँचना चाहिए।
कार्यशाला के समन्वयक डॉ अजय कुमार चौरसिया ने आशा व्यक्त की कि कार्यशाला से प्रतिभागियों के द्वारा शोध पत्र लेखन के सीखे गये महत्वपूर्ण कौशल एवं तकनीकी बारीकियों का प्रयोग संस्थान में शोध संस्कृति के विकास एवं शैक्षिक समस्याओं के समाधान एवं शिक्षा की गुणवत्ता में प्रयोग किया जायेगा। इसके लिए परिषद स्तर पर गहन अनुश्रवण भी किया जायेगा।
इस कार्यशाला में विभिन्न राज्य एवं केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों के द्वारा प्रतिभाग किया गया जिनमें स्कूल ऑफ सोशल साइंस, दून विश्ववि0 के डीन प्रो0 राजेन्द्र पी ममगाईं, शिक्षा विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय से प्रो0 गौरव राव एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विवि से डॉ0 मो0 मामूर अली मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कार्यशाला में परिषद एवं डायट् से डॉ के0एन0 बिज्लवाण, डॉ राकेश गैरोला, डॉ0 रंजन भट्ट, डॉ उषा कटियार, शुभ्रा सिंहल, भुवनेश पन्त, नविता भण्डारी, डॉ.विजय रावत अरविन्द चौहान, कैलाश चन्दोला, डॉ0 वीर सिंह रावत, डॉ0 गोविन्द धपोला, सुबोध कुमार डिमरी, राजेन्द्र बडा़ेनी, वीरेन्द्र सिंह कठैत, डॉ0 अनिल सिंह, डॉ0 रमेश प्रसाद बड़ोनी, डॉ. कमल गहताड़ी,शिव प्रकाश वर्मा, डॉ0 अवनीश शर्मा, शशि चौहान, कविता नेगी, कविता महरा, दीपिका पंवार , तनुजा उप्रेती, ममता राणा,पारूल शर्मा द्वारा प्रतिभाग किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें