फिजी में मई से जून तक किया जाएगा रामलीला का मंचन

फीजी देश में  मुम्बई  की साहित्यिक-   सांस्कृतिक  शोध  संस्था के सहयोग  से 25 मई से 6 जून 2025  तक राम लीला का मंचन किया जायेगा।
राम  लीला के सभी पात्र छत्तीसगढ  के भाटापारा के हों गे। यह जानकारी फीजी से लौटने के बाद  अपर बाजार  रुद्रप्रयाग उत्तराखंड के निवासी कालिका प्रसाद सेमवाल  ने दी।
सेमवाल  ने बताया कि मुम्बई साहित्यिक  -सांस्कृतिक  शोध  संस्था के सहयोग  से चार  सदस्यीय  एक दल फीजी व हांगकांग में सनातन  संस्कृति व रामायण ,रामचरितमानस  आदि धार्मिक  विषयों पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुआ।
सेमवाल  ने बताया कि श्री सनातन   धर्म  प्रतिनिधि सभा, फीजी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र  नन्द, महासचिव क्रिनेल  तिवारी, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष  विमलेश शर्मा,महासचिव विनय शर्मा, नीलेश मुदिलियार आदि के सहयोग  से नादी, लाटुका, बा,सुवा   आदि स्थानों  पर सनातन  सभायें आयोजित  की गईं।  राजधानी सुवा के श्रीधर महाराज कालेज  के बच्चों और शिक्षको के साथ भी एक दिवसीय  कार्यशाला  की गई । इसमें भारतीय  सभ्यता संस्कृति, भौगोलिक  स्थिति, फीजी में भारतीय  नागरिकों के आगमन,  भारतीय  मूल  के फीजी निवासियों की दशा एवं दिशा, तथा  फीजी में हिन्दुओं की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ  ही फीजी के राष्ट्रीय  आकाशवाणी केन्द्र  रेडियो सरगम  पर भी वार्ता प्रसारित की गई।
फीजी में भारतीय  राजदूत पी0एस0 कार्तिक  और लेजिसलेटिव सदस्य बद्री महाराज से भेंट  कर उनसे विभिन्न  मुद्दों  पर  बातचीत  की गई तथा मई,जून  में आयोजित  होने वाली रामलीला में सहयोग  मांगा गया।
इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुम्बई विश्व  विद्यालय  के प्रोफेसर  प्रदीप कुमार  सिंह,  डाक्टर  सतीश कुमार,  डाक्टर ललित सिंह  ठाकुर,  और कालिका प्रसाद सेमवाल ने किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें